Tuesday, July 1, 2014

Pragya Abhiyan 16 Jan 2014

उच्च स्तरीय कार्यों के अनुरूप व्यक्तित्व को ऊँचा बनाने की साधना को प्रखर बनायेँ

                                                                         प्रज्ञा आभियान 16 जनवरी 2014


Pragya Abhiyan 1 July 2014


गुरुपर्व पर श्रद्धा को सक्रीय बनायें, कुछ महत्वपूर्ण करने-करानें के संकल्प उठाएँ

                                                                                               प्रज्ञा आभियान 1 जुलाई 2014



Monday, June 30, 2014

Samay aagya hi Yug Nirmaan kaa

                ***** कमर कस लो साथियों, समय आ गया है युग निर्माण का  *****   

पूज्य गुरुदेव युगऋषि नए कहा था कि 2014  के बाद देश में परिवर्तन की बहार आयेगीं । क्रांतियाँ इस प्रकार आयेंगी जैसे रेलगाड़ी के डिब्बे एवँ एक के बाद एक करके देश की दिशा एवं दशा सुधार देंगी ।
  यदि हम वर्तमान समय में राष्ट्र की समीक्षा करें तो स्पष्ट रूप से राष्ट्र निर्माण की प्रखर संभावनाएं दिख रही हैं। युगऋषि की घोषणाओं के साकार होने का समय आपहुँचा है, हमे तैयार रहना है । 
  आने वाले समय में युगनिर्माण की अग्रिम पंक्ति में वही आ पाएँगे जिन्होंने पिछले समय में अपने आप को 'उपासना-जीवन साधना-आराधना-नियमितता-निरन्तरिता' की भट्टी में तपाया है । युग ऋषि अनुसार 'प्रखर प्रतिभा के धनी, उच्च प्राणऊर्जा से भरे एवं सज़ल मानवीय संवेदनाओ से ओत-प्रोत व्यक्ति ही युगनिर्माण की अग्रिम पंक्ति में नजर आयेंगे' ।  
  मित्रों हमें अपनी आत्म-समीक्षा करनी चाहिऐं, कहीँ ऐसा ना हो कि युगऋषि से जुड़ने के बावजूद हम उनके कथन अनुसार अपने आप को समय रहते तैयार ना कर पायेँ और समय बीतने पर सिर्फ़ पछताते ही रह जाएँ ।
                                                                                                            -- गुरु पूर्णिमा २०१४

Wednesday, June 11, 2014

  गुरुसाधना एवं गुरुकृपा

प्रिय मित्रो ! हमारे सामने  ज्येष्ठ पूर्णिमा (13 जून)  है एवं ठीक एक महीने बाद वह पावन दिन है जिसका हर शिष्य को बेसब्री से इंतजार रहता है  "श्री गुरुपूर्णिमा" (12 जुलाई) ।  क्यों ना इस गुरुपूर्णिमा में हम विशेष गुरुसाधना द्वारा अपने शिष्यतत्व को जागृत करें  एवं अपने प्रिय गुरुदेव का पूर्ण आशीर्वाद , उनका दिव्य प्रेम अनुदान प्राप्त करें। यदि आप यह चाहते हैं तो आगे की पंक्तियाँ आपके लियें हैं ।
             गुरु कृपा का विशेष अनुदान पाने का एक मात्र रास्ता होता है गुरुध्यान, गुरुभक्ति,गुरुसेवा,गुरुकार्य एवं गुरुआज्ञा पालन । और जब यह संकल्पित हो कर किया जाता है तो शिष्य की भक्ति, 'निष्ठा' की शक्ति में बदल जाती है एवं पूर्णाहुति के साथ ही उसे मिलता है गुरु का विशेष अनुदान । गुरु का विशेष आशीर्वाद जो कि शिष्य के जीवन को बदल  देता है । शिष्य का आत्मिक कायाकल्प हो जाता है, भौतिक जीवन की परेशानियों से स्वयं मुक्ति मिलती है एवं बहुत कुछ जो हमारी कल्पना से परे  है । आप स्वयं इसे अपने जीवन में अनुभव कर सकते हैं और प्रस्तुत समय (13 जून से 12 जुलाई, गुरुपूर्णिमा) इस उद्देश्य के लियें श्रेष्ठ समय है ।
             हमारे गुरुदेव ने गुरुभक्ति,गुरुसेवा,गुरुकार्य एवं गुरुआज्ञा को  एक  सूत्र  में गूंथ कर सरल बना दिया, एवं हमारे सामने रख दिया । वह सूत्र है "भाव भरी उपासना, स्वाध्याय, जीवन साधना एवं युग निर्माण कार्य की आराधना " और इन्हें करने के लिए  "समयदान, श्रमदान, अंशदान" । कितना सरल रूप प्रस्तुत कर दिया गुरुदेव ने जिसमे गुरुभक्ति,गुरुसेवा,गुरुकार्य सब कुछ समा जाता है , और हम यह करते भी हैं ।
             हम इन सूत्रों से परिचित हैं, परन्तु वह सूत्र जो इनको दिव्य बनाता है वह है "नियमितता-निरंतरता" । मित्रो पूज्य गुरुदेव ने कभी संख्या को महत्त्व  नहीं दिया परन्तु गुणवत्ता पर हमेशा बल दिया । "नियमितता-निरंतरता"  ही वह सूत्र है जो हमारे किसी  भी छोटी  से छोटी साधना या छोटे से  युग निर्माण के कार्य को दिव्य बना सकता है  हमे साधना के उच्चतर स्तर तक पहुंचा सकता है ।
             नियमितता का अर्थ है निश्चित समय  एवं निरंतरता का अर्थ है रोज़ करना । दुनिया  इधर की उधर हो जाये, परन्तु हमारी "नियमितता-निरंतरता" पर आँच ना आने पाये । बुद्धिमानी यही होती है कि पहले   "भाव भरी उपासना, स्वाध्याय, जीवन साधना एवं युग निर्माण कार्य की आराधना " के लियें बहुत ही छोटे संकल्प लिए जाएँ एवं उन्हें नियमित-निरंतर रूप में किया जाये । फिर धीरे-धीरे आत्म-प्रेरणा के आधार पर संकल्प बढ़ाये जाएँ ।
              उपासना भले ही 10 मिनट की हो या 4 घंटे कि, भावभरी होनी चाहिए । स्वाध्याय चिंतन-मनन युक्त होना चाहियें । जीवन साधना में संयम के सूत्र एवं युगनिर्माण सत्संकल्प के सूत्र होने चाहिए एवं युगनिर्माण कार्य को  अपनी रुचि, योग्यता, परिस्थिति अनुसार चयन करना चाहिए । इन सभी कार्यो को करने के लियें समय,श्रम,धन की आवश्यकता होगी । उसे श्रमदान-समयदान-अंशदान के रूप में निकालना चाहियें ।
              इसके साथ एक दिव्य गुरुसाधना साधना भी है जिसे करते हुए एक सामान्य साधक भी धीरे आध्यात्म  की ऊँचाइयों पर चल पड़ता है और पूर्ण गुरुभक्ति, गुरुकृपा प्राप्त कर अपना जीवन धन्य करता है । वह साधना है "श्री गुरुगीता" की अनुपम साधना ।
              श्रीगुरुगीता के मंत्रो में वह दिव्य सामर्थ्य है कि वो पाषाण हृदय को भी महान गुरुभक्त बना दे । श्रीगुरुगीता के नियमित-निरंतर पाठ से साधक के अंतःकरण में गुरुकृपा का अवतरण होता है जो कि उसके जन्म-जमान्तरों के पापों को धो कर उसे शुद्ध-बुद्ध-पवित्र-निर्मल बना देता  है । जो कई जन्मों की साधना से संभव नहीं होता वह मात्र श्रीगुरुगीता के पाठ एवं वेदमाता गायत्री की भावभरी उपासना से संभव हो जाता है । चाहे भौतिक-आध्यात्मिक कामना हो या निष्काम प्रेम भावना , सभी में श्रीगुरुगीता बिना माँगे समस्या  का समाधान करती  है , दिव्य अनुदान बरसाती है । लेकिन यह होता केवल उन्हें है  जो संकल्पवान हैं, धैर्यवान हैं, मेहनत करना जानते हैं और उन्हें अपने गुरुदेव पर पूर्ण विश्वास है ।
               संकल्प ले कि "मैं  (नाम), (गोत्र)
गोत्र, (क्षेत्र)क्षेत्र,  (आज की तारीख) तिथि से पूर्ण गुरुकृपा प्राप्त करने हेतु पूरे मास(या जितना समय हो ) गुरुपूर्णिमा पर्यन्त, नियमितता  एवं निरंतरता का पालन करते हुए  (इतना) गायत्री उपासना , (इतना) स्वाध्याय , (इन संयमो की ) जीवन साधना एवं (इस कार्य की) आराधना करूँगा/करुँगी । नियमितता  एवं निरंतरता का पालन करते हुए श्रीगुरुगीत का (इतना) जप करूंगा/करूंगी । कृपया संकल्प पूर्ण  करने हेतु दिव्य आशीर्वाद प्रदान करें,  दोष परिमार्जन प्रदान करें ।"
                यहाँ 'इतना' में संख्या का महत्त्व नहीं है , यह 1 माला भी हो सकती है एवं 30 माला भी , यह 1 घंटे का स्वाध्याय भी हो सकता है या 1  पेज का भी, समय-अर्थ-विचार-इंद्रिय संयम में से कोई भी एक हो सकता है, युग निर्माण कार्य में विचार के पोस्ट भेजना या 5 स्टिकर  चिपकाना जैसा कोई भी छोटे से छोटा या बड़े से बड़ा कार्य हो सकता है । आवश्कता है इसे रोज़ करना एवं नियत समय पर करना । यही दिव्यता है ।
                यदि आप संकल्पवान हैं, श्रद्धावान  हैं  तो ऐसा हो ही नहीं सकता की आप सफल ना हों । आपको गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद मिलेगा । वह आएंगे, आप से बात करेंगे, आप को प्यार भरा आशिर्वाद देंगे, आप का मार्गदर्शन करेंगे,  कलुषित संस्कारों का नाश करेंगे एवं आप को भौतिक-आध्यात्मिक सफलता प्रदान करेंगे ।
               तो फिर देर किस बात की । अवसर का लाभ उठाएँ । जितना अच्छा हमारा आत्म निर्माण होगा, उतना अच्छा हमारा युग निर्माण का कार्य होगा । युग परिवर्तन  के महान अवसर को चूके नहीं । छोटे बलिदान दें एवं बड़े लाभ अर्जित करें । 

सबके लियें सद्बुद्धि, सबके लियें उज्जवल भविष्य ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥


Friday, May 2, 2014

गुरु मे कैसे हो समाहित


शिष्य का एक ही लक्ष्य होता है, पूर्ण रूप से गुरु मे विलीन हो जाना | अपना संपूर्ण अस्तित्व को समाप्त कर पूर्ण गुरुरूपेण हो जाना | इस सत्य को वही समझ सकते हैं, जिन्होने गुरु भक्ति एवं गुरु तत्व को जीवन मे अपनाया है | शेष वे लोग जो साधना को मात्र चमत्कार दिखाने वाली सिद्धि प्राप्त करने का माध्यम  मानते है, यह सत्य उनके समझ नही आएगा |
 एक गुरु भक्त को चाहिए कि वे बार-बार गुरु से मिले, चाहे काम हो या ना हो | वे गुरु से दीक्षा ले और सतत साधना करता हुआ अनेक बार दीक्षा ले | दीक्षा/शक्तिपात द्वारा गुरुदेव शिष्य के कर्म काट कर उसके चित्त को  स्वच्छ-उज्जवल   बनाते है | साधना के पथ पर आगे  बढ़ाते हैं |
शिष्य को चाहिए कि वो गुरु मंत्र का रोज जाप करे, नियमित-निरंतर-निर्बाध रूप से गुरु मंत्र का जाप करे | गुरु मंत्र से शिष्य का जीवन तर जाता है | अंतःकरण का परिष्कार होता है, कर्म बंधन शिथिल होते है, चक्रों मे उर्जा आती है, कुण्डलिनी जागरण होता है | गुरु मंत्र का महात्म लिखना इस कागज कलम  के बस की बात नही |
        कई गुरु भाइयों ने गुरुमंत्र जप द्वारा साक्षात सद्गुरुदेव परम हंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी [ डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी ] के दर्शन किए है | किसी ख़ास विधि की जरूरत नही, ज़रूरत है बस श्रद्धा-समर्पण-विश्वास की नियमितता-निरंतरता की |
        शिष्य को चाहिए  कि वे गुरु-सेवा करे | यदि साक्षात गुरु से मिलना संभव ना हो तो गुरु का कार्य ही गुरु की सच्ची सेवा होती है | शिष्य पूरे  तन-मन-धन से गुरु का कार्य करे | गुरु कार्य में अपना समय-धन-श्रम-साधन-परिवार को होम कर दे | गुरु के संतोष मात्र से शिष्य के करोड़ो जन्मो के व्रत-अनुष्ठान सफल हो जाते हैं |
       शिष्य को बीज बनाना चाहिए | एक बीज मे पूर्ण वृक्ष होने की क्षमता होती हैं, परन्तु  वह कुछ प्राप्त नही करना चाहता | एक बीज तो सिर्फ़ गलना जानता  है, अपने आप को मिट्टी मे मिला देना और समाप्त करदेना ही बीज का उद्देश्य होता है और वो कर भी देता है | फिर ईश्वर खाद-पानी की दिव्य वर्षा कर उस मिट चुके बीज को वृक्ष होने का वरदान देते है | कल का छोटा सा बीज आज पूर्ण वृक्ष बन जाता है , छाँव देता है, फल देता है, और अपने जैसे अनेक नये बीज पैदा कर देता है|
       शिष्य को भी बीज रूप मे गलना-ढ़लना  चाहिए |  काम-क्रोध-मद-लोभ-दंभ-दुर्भाव-अहंकार को समाप्त करते हुए अपने अस्तित्व को गुरु चरणों  मे न्यौछावर कर दें | जैसे ही हमारा समर्पण पूर्ण होता है, गुरु कृपा की अमृत वर्षा होती है और वो शिष्य को पूर्ण वृक्ष मे बदल देती है | शिष्य को पूर्णता का वरदान मिलता है और वो निखिलमय हो जाता है |
        शिष्य को चाहिए कि  वो नदी की तरह बहना सीखे | एक नदी तब-तक बहती रहती है जब तक वो समुद्र से मिल नही जाती | रास्ते मे आने वाली हर बाधा को पार करती हुई नदी समुद्र  मे मिल कर शांत हो जाती है |
       शिष्य को  भी नदी कि की भांति सदैव साधना पुरुषार्थ मे लगे रहना चाहिए जब तक वह परमात्मा मे पूर्ण रूप से समाहित नही हो जाता | रास्ते में  आने वाली हर बाधा घर-परिवार-रिश्तेदार-आंतरिक दुर्बलता-बाहरी विपत्ति को पार करता हुआ वीर भाव से सतत साधनात्मक पुरुषार्थ करता हुआ जीवन भर चलता रहे | ना रुके ना थके तो वो भी एक ना एक दिन समुद्र मे अवश्य समाहित हो जाएगा |
 एक शिष्य को सदैव इन  5  बातों का ध्यान रखना चाहिए :
1) अहंकार की समाप्ति
2) आसक्ति की  समाप्ति
3) मोह की  समाप्ति 
4) अपस्मा-चोरी करने की प्रवृति की समाप्ति
5) गुरु भक्ति मे कभी किसी परिस्थिति में  भी न्यूनता ना आने देना


  रोज रात मे सोने से पहले अपना  आत्म  निरीक्षण कर देखना चाहिए कि आज मैने अहंकार,आसक्ति,मोह,अपस्मा,भक्ति मे कुछ  गड़बड़ तो  नही करी | ग़लतियों  के  लिए गुरुदेव से क्षमा माँगते हुए फिर ना करके का संकल्प लेना चाहियें | इस प्रकार साधक-शिष्य-गुरुमय होता हुआ अपने लक्ष को अवश्य  ही पा लेता है |

Tuesday, February 11, 2014


अच्छी किस्मत बनाने का आसान आध्यात्मिक फार्मूला : 

दोस्तों अच्छी किस्मत कौन नहीं चाहता! भविष्य की अच्छी किस्मत वर्त्तमान के अच्छे कर्मों से बनती है ।
 
 अच्छी किस्मत  =  तपः x  पुण्य   

तपः  ::  का अर्थ है अपने अंदर मौजूद समस्त छोटी-बड़ी कमियों को ढूंढ-ढूंढ कर समाप्त कर देना । अपनी इच्छा शक्ति से समस्त दोषों को नष्ट कर देना ।
पुण्य ::  का  अर्थ है निस्वार्थ भाव से दूसरों कि मदद  करना और बदले में 'Thank You'  की भी अपेक्षा ना रखना । मदद को गुप्त रखना उसका ढिंढोरा ना पीटना ।

तो फिर देर कैसी, आज से शुरू  हो जाओ और  अपना सुनहरा भविष्य अपने हाथों से लिखो ।

ईतर योनि सिद्ध करके सिद्धि/शक्ति प्राप्त करने कि आकांशा रखने वाले सभी बंधुगण:


 ब्राह्मांड नियमानुसार शक्ति प्राप्त करने का अधिकारी केवल वही होते हैं, जो उसे धारण करने कि पात्रता सिद्ध करके दिखा दें । ईश्वर ने स्वाभाविक रूप से सभी मनुष्यों को शक्ति प्रदान की है ; बुद्धि, चरित्र, समय, जवानी, धन, विचार इत्यादि ईश्वर कि दी हुई स्वाभाविक शक्तियाँ हैं हम सबके पास । पात्रता कि कसौटी परखते हुए ईश्वर चाहता है कि सर्वप्रथम हम इन शक्तियों का सदुपयोग कर के  दिखाएँ । पात्रता सिद्ध होते ही हम अन्य उच्च स्तरीय शक्तियों कि साधना करके उन्हें धारण करने योग्य हो सकते हैं ।
यदि हम महान सिद्धों के इतिहास पर नज़र डालें तो देखेंगे किस प्रकार उन्होंने अपने विचार, समय, ओज-तेज को संयमित करके स्वाभाविक शक्तियों का सदुपयोग किया । तदपश्चात वह साधना मार्ग पर आगे बढ़ते हुए दिव्य शक्तियों को सिद्ध करके उनका लोक कल्याण के लिए सदुपयोग करते थे । प्रश्न यह है कि हम अपने समय, प्रतिभा,  धन, बुद्धि, साधन, श्रम का कितना सदुपयोग करते हैं ?
    राष्ट्र सेवा, औरों कि रक्षा के लियें शक्ति से पहले भावना कि जरूरत होती है । जिन में भावना उच्चस्तरीय हो, वह शक्ति होने या न होने कि परवाह नहीं करते । जो है, जितना है उतना पूरा  शतप्रतिशत सेवा में लगा देते हैं। न भगत सिंह कि पास सिद्धि थी न सुभाष चन्द्र बोस के पास, सिर्फ अपनी उच्चस्तरीय भावना अनुसार उन्होंने अपना सबकुछ राष्ट्र सेवा में अर्पित कर दिया । और उच्चस्तरीय भावना के लियें कोई इतर योनि कि सिद्धि नहीं सिर्फ साफ दिल एवं दृढ़ निश्चय होना काफ़ी है ।  यह श्रेष्ठ भावना जब जाग्रत होती है तब सद्गुरुदेव विशेष उद्देश्य के लियें दिव्य शक्तियाँ भी प्रदान करते हैं । नरेंद्र ने जब राष्ट्र के उद्धार के लियें अपना दृढ़ संकल्प दिखाया तब ठाकुर ने उनकी उच्च संस्कार देखते हुए शक्तिपात कर स्वामी विवेकानंद बना दिया , और राष्ट्र सेवा का महान कार्य करवाया ।